सरकार के 12 साल, पीएम मोदी के सम्मान में कैबिनेट ने खड़े होकर बजाई ताली, प्रधानमंत्री ने जोड़े हाथ

पीएम मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर 12 साल पूरे हो चुके हैं. उन्होंने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. 9 जून 2024 को उन्होंने तीसरी बार पीएम पद संभाला था. पीएम मोदी आज जब कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लेने आए. तो उनके साथी मंत्रियों ने उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं. इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया.