Union Budget 2026: देश भर की नजरें आज संसद पर टिकी होंगी, क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट 2026–27 पेश करेंगी. इस बजट को सिर्फ एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि 'विकसित भारत 2047' के विजन का खाका माना जा रहा है. उद्योग जगत, बाजार और आम नागरिकों में इसे लेकर उत्सुकता चरम पर है.