BREAKING NEWS: Delhi के Rajendra Nagar में एक ही घरसे दो महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप!

देश की राजधानी दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के बेहद पॉश इलाके 'न्यू राजेंद्र नगर' (आर-ब्लॉक) से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही घर के भीतर दो बुजुर्ग महिलाओं के संदिग्ध शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी में महिलाओं की उम्र 60 और 70 साल बताई जा रही थी, लेकिन पुलिस की आधिकारिक तफ्तीश में साफ हुआ है कि दोनों बुजुर्ग महिलाओं की उम्र करीब 80-80 वर्ष थी। मृतकाओं की पहचान सरोज बाला और चंद्रकांता के रूप में हुई है, जो इस मकान में अकेली रह रही थीं।

संबंधित वीडियो