Ranveer Singh Extortion Threat: बॉलीवुड सितारों को मिली धमकियों को लेकर हर दिन नया खुलासा हो रहा है... पुलिस की जांच में अब ऐक्टर रणवीर सिंह को मिली फिरौती की धमकी पर नई बात सामने आई है...जिसके मुताबिक रणवीर सिंह को जिस नंबर से वॉयस नोट भेजा गया वो अमेरिका का निकला और दूसरी तरफ़ सलमान के बहनोई को मिलने वाली धमकी का कनेक्शन भी स्वीडन से निकला है... यानि अब हिंदुस्तान के अंदर से नहीं बल्कि दूसरे देशों से लॉरेंस का धमकी गैंग फिरौती के धमकाता है..ताकि अगर लिंक मिले भी तो वो सीधे तौर पर पकड़ में न आएं...ऐसे में अब क्राइम ब्रांच विदेशी एजेंसियों से संपर्क करके लॉरेंस के गुर्गों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है..