UP में BJP टीम का ऐलान, पूजा पाल उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री सुरेश राणा को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन टीम का ऐलान गुरुवार को हो गया है. उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम में 18 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 18 मंत्री बनाए गए हैं. इसमें पूर्वांचल की नेता और सपा छोड़ बीजेपी में आईं पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व मंत्री सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. प्रदेश भाजपा संगठन में 19 उपाध्यक्ष हो गए हैं. जबकि प्रदेश मंत्री की संख्या 18 है. उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, चुनाव के 9 महीने पहले बीजेपी की इस टीम को बेहद अहम माना जा रहा है.

संबंधित वीडियो