बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान आज हो सकता है. संगठन में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 राष्ट्रीय महामंत्री और एक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है. इसके साथ ही नितिन नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन करेंगे. कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा अधिकतम 120 सदस्य शामिल किए जा सकते हैं. नियमों के अनुसार, इनमें कम से कम 40 महिलाएं और 12 सदस्य अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से होने आवश्यक हैं. वहीं, बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद का भी गठन किया जाएगा, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.