बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, खरगे परिवार पर 'जमीन घोटाले' का गंभीर आरोप!

 BJP ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार पर कर्नाटक में 'लैंड लूट' का गंभीर आरोप लगाया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी ने दावा किया कि खरगे ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने पारिवारिक ट्रस्ट (सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट) के नाम पर करोड़ों की सरकारी जमीन कौड़ियों के भाव हथिया ली. बीजेपी का आरोप है कि खरगे और उनके बेटे प्रियांक खरगे (जो कर्नाटक सरकार में मंत्री हैं) ने अपने ट्रस्ट के लिए अलग-अलग मौकों पर जमीनें आवंटित करवाईं, जिनका मकसद जनहित के बजाय निजी फायदा उठाना था.

संबंधित वीडियो