गंभीर स्थिति के बीच सांसद पप्पू यादव देर रात करीब एक बजे मकेर पहुंचे. उन्होंने बाढ़ के पानी से प्रभावित राष्ट्रीय राजमार्ग-722 का जायजा लिया और हालात की जानकारी ली. इसके बाद वह भटवलिया, फुलवरिया सहित आसपास के कई बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे, जहां लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं.