Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में संकट (Middle East Crisis) कारण पिछले करीब 23 दिनों से होर्मुज स्ट्रेट में फंसे भारतीय झंडे वाले दो एलपीजी टैंकर अब सुरक्षित रूप से ओमान की खाड़ी को पार कर चुके हैं. ये दोनों टैंकर 92 हजार मीट्रिक टन से अधिक LPG स्टॉक लेकर अगले दो से तीन दिनों में भारत पहुंचने वाले हैं, जिससे घरेलू आपूर्ति को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इस बारे में शिपिंग मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है.