West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर को लेकर हुए हिंसक बवाल और पुलिस चौकी पर पथराव की घटना के बाद सूबे के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। गृह मंत्रालय संभाल रहे सीएम ने साफ कर दिया है कि बंगाल में अब तुष्टीकरण और अराजकता की कोई जगह नहीं है। पुलिस को खुली छूट देते हुए उन्होंने दंगाइयों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं