आस्था के धाम बद्रीनाथ में DJ पर बवाल, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल का वीडियो वायरल

  • 1:55
  • प्रकाशित: सितम्बर 23, 2026

बद्रीनाथ... उत्तराखंड हिमालय में स्थित 4 धामों में से एक जहां लोग आस्था लेकर पहुंचते हैं शांति की तलाश में. जहां बर्फीली चोटियों और पहाड़ों की खामोशी भी प्रार्थना से कम नहीं लगती. लेकिन अब इसी बद्रीनाथ में DJ चला तेज संगीत बजा धमा चौकड़ी हुई, तो सोशल मीडिया पर लोगों से रहा नहीं गया चिंता जताई सवाल उठाए. वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला ये सरकारी स्तर पर कराए गए देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल का हिस्सा है. लेकिन सवाल है- क्या यहां फेस्टिवल की परिभाषा वही होनी चाहिए जो महानगर के म्यूजिक फेस्टिवल की है. बद्रीनाथ कोई मैदान नहीं ये हाई हिमालयन जोन है 10,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर है चारों तरफ हिमालय नदियां ग्लेशियर और बेहद नाजुक हिमालयी इकोलॉजी.

संबंधित वीडियो