बिहार की हार के बाद बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक में बड़े फ़ैसलों की उम्मीद थी। लग रहा था, कुछ बयानबाज़ों पर तलवार गिरेगी, कुछ बाग़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। मगर बोर्ड की बैठक के बाद बाहर आए अरुण जेटली ने बस इतना कहा कि वो विपक्ष की एकता की वजह से हारे।