भारत में आज यानी रविवार को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण ग्रहण यानी ब्लड मून होगा और इसे पूरे देश में कहीं से भी देखा जा सकेगा। यह साल 2022 के बाद भारत में दिखने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण का नजारा भारत के साथ ही एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। विशेषज्ञों के अनुसार, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में लोग सबसे शानदार दृश्य देख पाएंगे क्योंकि वहां ग्रहण के समय चांद आसमान में ऊंचाई पर होगा। यूरोप और अफ्रीका में लोग इसे चांद निकलते समय थोड़े समय के लिए देख पाएंगे।