जनरल डायर बने Asim Munir! शोकसभा में लोगों पर फायरिंग, 30 की मौत

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो चुकी है. आरोप है कि यहाँ एक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी की शोक सभा में जुटे निहत्थे लोगों पर पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स ने ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसा दीं. इस भीषण गोलीबारी में अब तक 30 लोगों की दर्दनाक मौत का दावा किया जा रहा है, जबकि 200 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इलाके में तनाव चरम पर है और आज पूर्ण बंद (Shutdown) का एलान किया गया है. जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी का दावा है कि पाकिस्तानी सेना ने न केवल निर्दोष नागरिकों पर गोलियाँ चलाईं, बल्कि कई प्रदर्शनकारियों को अगवा कर लापता भी कर दिया है.

संबंधित वीडियो