Asia की सबसे बुजुर्ग हथनी 'वत्सला' का निधन, जानें भारत में Elephants की उम्र से जुड़े Facts | NDTV

  • 4:11
  • प्रकाशित: जुलाई 11, 2025

Elephants Facts In Hindi: मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। एशिया की सबसे बुजुर्ग मानी जाने वाली हथनी 'वत्सला' ने मंगलवार को 100 वर्ष से भी अधिक उम्र में अंतिम सांस ली। वत्सला को पहले केरल से नर्मदापुरम लाया गया था और बाद में उसे पन्ना स्थानांतरित किया गया। अपने शांत स्वभाव और लंबी उम्र के कारण वह वर्षों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। भारतीय संस्कृति में हाथियों को बुद्धिमत्ता, ताकत और याददाश्त का प्रतीक माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में हाथियों की औसत उम्र कितनी होती है? और अन्य जानवरों की तुलना में हाथियों को बुद्धिमान क्यों माना जाता है? इस वीडियो में जानते हैं हाथियों के जीवन के रोचक तथ्य. 

संबंधित वीडियो