क्या कांग्रेस का राष्ट्रीय एजेंडा राहुल की मौजूदगी से ही होता है तय, छुट्टी से लौटते ही फुल स्पीड

  • 7:40
  • प्रकाशित: जुलाई 14, 2026

राहुल गांधी की छुट्टी भी अब घरेलू राजनीति का बड़ा मुद्दा बन जाती है. हर बार की तरह इस बार भी बीजेपी ने "राहुल कहां गायब हैं" वाला नैरेटिव सोशल मीडिया पर छेड़ा. आरोप लगा कि विदेश जाकर नई "टूल किट" लेकर आएंगे. लेकिन छुट्टी से लौटते ही राहुल गांधी ने कांग्रेस के "इंजन की स्पीड" फिर बढ़ा दी. पिछले करीब 20 दिनों में देश में बड़े मुद्दे और राजनीतिक विवाद हुए, लेकिन कांग्रेस का राष्ट्रीय नैरेटिव उतना मुखर नहीं दिखा. राहुल के यूरोप से लौटते ही बैठकों का दौर, संसद सत्र की रणनीति, नए अभियान और सरकार पर हमलों की रफ्तार तेज हो गई. क्या कांग्रेस का राष्ट्रीय एजेंडा राहुल गांधी की मौजूदगी से तय होता है? धारणा ये है कि राहुल सक्रिय हों तो मीडिया और नैरेटिव उनके इर्द-गिर्द घूमता है. हकीकत ये कि कांग्रेस में अब दूसरा ऐसा राष्ट्रीय चेहरा नहीं दिखता जो पूरे देश में पार्टी की मौजूदगी का एहसास करा सके. लोकतंत्र में पार्टी की असली परीक्षा तब होती है जब उसका सबसे बड़ा चेहरा मंच पर न हो, तब भी आवाज बुलंद रहे.

संबंधित वीडियो