NDTV Khabar

बठिंडा में चार सैनिकों की हत्या के संबंध में सेना का एक जवान गिरफ्तार

 Share

पंजाब में बठिंडा सैन्य अड्डे पर हुई गोलीबारी मामले में एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस के मुताबिक जिसे गिरफ्तार किया है, उसे आर्मी का गनर बताया जा रहा है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है. पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. सैन्य अड्डे पर फायरिंग आपसी झगड़े में हुई. पिछले दिनों बठिंडा में सैन्य स्टेशन पर हुई गोलीबारी में चार सैनिकों की मौत हो गई थी. 



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com