एप्पल ने लॉन्‍च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo, ये है कीमत

  • 1:41
  • प्रकाशित: सितम्बर 10, 2026

एप्पल ने बुधवार को आईफोन  (IPHONE 18 ) की लेटेस्‍ट सीरीज पेश कर दी. एक सितंबर को टिम कुक की जगह सीईओ का पद संभालने वाले कंपनी के नए सीईओ जॉन टर्नस ने कार्यक्रम की शुरुआत की. टर्नस ने कहा कि IPHONE 18 Pro और 18 Pro Max में बैटरी, कैमरा और फोन के प्रदर्शन में सुधार किए गए हैं. नए आईफोन में एप्पल ने सिरी की नई AI क्षमताओं पर भी जोर दिया है और गोपनीयता तथा सुरक्षा को तवज्‍जो दी है. कंपनी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, एप्पल ने बुधवार को अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' पेश किया. यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा मोबाइल फोन है, जो 23 अक्टूबर से भारत में 2.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा. सैमसंग, मोटोरोला और गूगल जैसे प्रतिस्पर्धी पहले ही फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर चुके हैं.