Anita Ayub: किसी देश के सैनिक ठिकानों और रक्षा संस्थानों की जानकारी हासिल करने में एक अहम भूमिका निभाते हैं जासूस। जंग के मौके पर इन्हीं जासूसों की ओर से जुटाई गई जानकारी दुश्मन को घायल करने में बड़ी काम आती है। जासूसी के काम के लिए लंबे वक्त से बड़े पैमाने पर महिलाओं का भी इस्तेमाल होता आया है। ऐसी महिलाएं अपने हुस्न के जरिए ऊंचे पदों पर बैठे रक्षा अधिकारियों को अपने जाल में फांसती हैं और उनसे संवेदनशील जानकारी लेकर अपने हैंडलर तक पहुंचाती हैं। 90 के दशक में पाकिस्तान से आई बॉलीवुड की एक अभिनेत्री पर भी ऐसा ही आरोप लगा था।