कुमकुम मोहोद और भारतीय टीम के मुरीद हुए रणदीप हुड्डा

  • 3:58
  • प्रकाशित: अक्टूबर 09, 2026

NDTV से EXCLUSIVE बातचीत में रणदीप हुड्डा भारतीय तीरंदाजी टीम और खासकर कुमकुम मोहोद की तारीफों के पुल बांध देते हैं. रणदीप कहते हैं, 'द.कोरिया जितनी बड़ी ताकतवर टीम को भारतीय खिलाड़ियों ने जैसे हराया है, पहले इसके बारे में सोच भी नहीं सकते थे. इस टीम ने हमारी उम्मीदें बड़ी कर दी हैं.' दरअसल, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लाइशराम APL की एक टीम पृथ्वीराज योद्धा टीम की सह-मालिक और ब्रांड अंबैस्डर भी हैं. रणदीप बताते हैं कि वो घुड़सवारी और रोइंग भी करते हैं उनकी पत्नी लिन लाइशराम पूर्व जूनियर नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं.

संबंधित वीडियो