Iran Israel War के बीच Hormuz Strait से हजारों टन LPG लेकर 'जग वसंत' पहुंचा Gujarat | PM Modi

  • 5:44
  • प्रकाशित: मार्च 27, 2026

Iran Israel War: मिडिल ईस्‍ट संकट के बीच भारतीयों के लिए एक और राहत की खबर है. 'जग वसंत' जहाज में 16 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वाडीनगर बंदरगाह पर पहुंच गया है. 'जग वसंत' जहाज देर रात पहुंचा और अब लंगर डाले खड़ा है. जल्‍द ही एलपीजी को एमटी रोज में ट्रांसफर किया जाएगा. 1 हजार मीट्रिक टन एलपीजी को स्थानांतरित करने में 1 घंटा लगता है. इसलिए पूरे स्टॉक को ट्रांसफर करने में लगभग 16 से 18 घंटे लगेंगे. यह एक गहरे समुद्र में होने वाला ऑपरेशन है. इससे पहले, लगभग 92,712 टन एलपीजी ला रहे एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी सुरक्षित रूप से भारतीय तट पर पहुंच चुके हैं. यह देश की लगभग एक दिन की खाना पकाने की गैस की खपत के बराबर है.

संबंधित वीडियो