US Iran Ceasefire: मिडिल ईस्ट में 40 दिनों से जारी भीषण जंग के बाद जब अमेरिका और ईरान की ओर से सीजफायर का ऐलान हुआ, तो शांति की उम्मीद दिखी. लेकिन महज 24 घंटे बाद ही कहानी पूरी तरह पलटती दिख रही है. यह सीजफायर अब धागे की तरह टूटता नजर आ रहा है. इस संघर्ष के तीन धुव्र ईरान, इजरायल और अमेरिका के बयान ही आपस में अलग-थलग नजर आ रहे हैं. कूटनीतिक बयानों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई इतनी गहरी हो चुकी है कि यह सीजफायर अब किसी भी वक्त इतिहास बन सकता है.