वैष्णो देवी में 500 करोड़ की चांदी में हेरफेर! जम्‍मू कोर्ट पहुंचा मामला

  • 13:40
  • प्रकाशित: जुलाई 14, 2026

आस्था पर चोट और चोरों की चांदी- ये आरोप सिर्फ एक मंदिर तक सीमित नहीं हैं. सबसे बड़ा खुलासा वैष्णो देवी मंदिर, कटरा से हुआ है. दावा है कि मंदिर के चढ़ावे में 500 करोड़ रुपये की नकली चांदी मिली है. वकील दीपक शर्मा की शिकायत पर मामला अब जम्मू कोर्ट तक पहुंच गया है. कोर्ट ने 29 जुलाई तक सभी रिकॉर्ड और सबूत पेश करने को कहा है. आरोप है कि श्राइन बोर्ड ने चढ़ावे में मिली 20 टन यानी 200 किलो चांदी गलाने के लिए सरकारी टकसाल भेजी थी. जांच में पता चला कि उसमें सिर्फ 5% असली चांदी है, बाकी 95% सस्ती धातु और लोहा है. जिस चांदी की कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही थी, उसकी असली कीमत सिर्फ 3 करोड़ रुपये निकली. अब सवाल है कि मिलावटी चांदी श्रद्धालुओं तक कैसे पहुंची? क्या मंदिर के आसपास नकली चांदी बेचने का संगठित नेटवर्क है या चढ़ावे में हेरफेर हुआ है? प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. इसके अलावा भी कई मंदिरों से ऐसे आरोप सामने आए हैं.

संबंधित वीडियो