उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए हरिद्वार पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ एक बड़ा और विशेष अभियान चलाया है. इस कार्रवाई के तहत नियमों और ध्वनि सीमा (Decibel Limits) का उल्लंघन करने वाले कुल 94 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं.