Delhi, Maharashtra में अवैध बांग्लादेशियों पर Action, घर-घर जा कर Police कर रही जांच | NDTV India

  • 2:25
  • प्रकाशित: दिसम्बर 30, 2024

देश में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लदेशी नागरिकों के खिलाफ मुंबई (Mumbai) और दिल्ली (Delhi) में अभियान तेज हो गया है। मुंबई पुलिस बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चला रही है। पिछले हफ्ते राज्य से 33 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ 14 मामले भी दर्ज किए गए थे। दिल्ली पुलिस भी लगातार अभियान चला रही है। दिल्ली पुलिस ने फतेहपुर बेरी इलाके से सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। रघुबीर नगर के झुग्गी इलाके में भी दिल्ली पुलिस ने अभियान चलाया है। दिल्ली पुलिस ने 8 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस बांग्लादेश भेजा भी है।

संबंधित वीडियो