धनबाद के काले कुबेर पर एक्शन, कोयला कारोबारी के घर मिली अकूत संपत्ति!

  • 2:10
  • प्रकाशित: जुलाई 30, 2026

धनबाद के 'काले कुबेर' की कमाई का बड़ा खुलासा हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद में कोयला कारोबारी एल.बी. सिंह और उससे जुड़े ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही जांच के तहत 30 से अधिक ठिकानों पर रेड डाली गई. ईडी की जांच में अब तक करीब 600 करोड़ रुपये की संपत्ति की पहचान की गई है, जबकि 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड फ्रीज किए गए हैं. छापेमारी के दौरान 200 से ज्यादा संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. इसके अलावा कारोबारी के घर से एक लाख रुपये नकद भी मिले हैं. एजेंसी मामले की गहन जांच कर रही है और संपत्तियों के स्रोत की पड़ताल की जा रही है.

संबंधित वीडियो