एक कप Coffee ने हरे किए गहरे जख्म! Starbucks की एक विज्ञापन वाली भूल से कोरिया में मचा भारी बवाल

दक्षिण कोरिया (South Korea) में अमेरिकन कॉफी जायंट स्टारबक्स के खिलाफ इन दिनों देशव्यापी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सियोल से लेकर बुसान तक स्टारबक्स के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं और इसके बहिष्कार (Boycott) का ट्रेंड इंटरनेट पर टॉप पर पहुंच गया है। एक साधारण सा दिखने वाला एड कैंपेन कंपनी के लिए इस कदर गले की हड्डी बन गया कि कंपनी के कंट्री हेड को इस्तीफा देना पड़ा और पैरेंट कंपनी 'शिनसेगी ग्रुप' के चेयरमैन को सिर झुकाकर रोते हुए पीड़ितों के परिवारों से माफी मांगनी पड़ी। 

संबंधित वीडियो