नोएडा आज अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती यानी 50 साल पूरे कर रहा है। इस खास मौके पर हम आपको दिखा रहे हैं नोएडा के भविष्य का वो महाप्लान जो इसे दुनिया के सबसे आधुनिक शहरों की कतार में खड़ा कर देगा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी, नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर और 'न्यू नोएडा' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ नोएडा अब उत्तर भारत का सबसे बड़ा ग्लोबल हब बनने जा रहा है। जानिए कैसे कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के ये नए नगीने नोएडा की किस्मत बदलने वाले हैं।