लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हराने की रणनीति तैयार करने के लिए बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक के लिए 17 जुलाई को राजनीतिक पार्टियों का जमावड़ा लगा. कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने बताया कि इसमें 26 पार्टियां शामिल हो रहे हैं. पहले कहा गया कि था कि 24 दल हैं, मगर अब बढ़ कर 26 हो गए. लेकिन सवाल यह है कि क्या एकजुट विपक्ष बीजेपी के लिए चुनौती खड़ा कर पाएगा?