भारत में बैन फिर कैसे पहुंचे 'पाकिस्‍तानी ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स', कोई बड़ी साजिश तो नहीं?

  • 1:09
  • प्रकाशित: जुलाई 10, 2026

भारत में बैन और हानिकारक प्रोडक्‍ट्स के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत इस वक्त की एक बेहद बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की एक संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक नामचीन ब्यूटी पार्लर पर छापेमारी की है. इस छापेमारी में भारत सरकार द्वारा पूरी तरह प्रतिबंधित (Banned) किए जा चुके 37 अलग-अलग प्रकार के पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है. भारत में जब ये सभी प्रोडक्‍ट बैन हैं, तो फिर ये यहां कैसे पहुंचे? क्‍या ये पाकिस्‍तान की कोई बड़ी साजिश तो नहीं? पुलिस अब यही पता करने में जुट गई हैं.