Bangkok Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में Rong Beer Na Lat Phrao नाम के एक पब में रविवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं. चश्मदीदों के मुताबिक- शुरुआत में स्टेज के पास सर्किट ब्रेकर से धुआं निकला और लाइट चली गई, इसके बाद तेज धमाका हुआ. आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही मिनटों में पूरे पब को अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों की मौत का कारण धुआं था. कई शव पीछे के टॉयलेट में मिले, जहां कोई एक्जिट गेट नहीं था.