YRKKH: अभीरा और अरमान का रोमांस देख रुही को होगी जलन, उठाएगी ऐसा कदम कि फैंस ने कर दी बॉयकॉट करने की डिमांड

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस ने सीरियल को बॉयकॉट करने की डिमांड की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो देख फैंस ने की बॉयकॉट की डिमांड
नई दिल्ली:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में इन दिनों अभीरा और अरमान की लव स्टोरी पर फोकस किया जा रहा है. वहीं रुही को दोनों की नजदीकियां देखकर जलन होती दिख रही है. लेकिन अपकमिंग एपिसोड में रुही की ये जलन इस कदम बढ़ जाएगी कि वह अरमान को अभीरा से तलाक लेने के लिए कहेगी. इस प्रोमो को देखकर फैंस सीरियल को बॉयकॉट करने की डिमांड करने लगे हैं और अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं. 

दरअसल, अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभीरा और अरमान एक दूसरे के नजदीक आते दिख रहे हैं. वहीं इसके देखकर रुही को जलन होती दिख रही है. वहीं प्रोमो में आगे रुही, अरमान को अभीरा से तलाक लेने के कागजात देती हुई नजर आ रही है. 

इसके अलावा अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान रुही को ढूंढेगा, जो उसे जान बचाने के लिए कहेगी. लेकिन अभीरा की लाइफ खतरे में होगी और अरमान उसे बचाता हुआ नजर आएगा, जिसे देखकर रुही का गुस्सा बढ़ जाएगा. 

Advertisement

गौरतलब है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे के शो से निकाले जाने के बाद अरमान और रुही के रोल में रोहित पुरोहित और ग्राविता ने एंट्री की है. जबकि समृद्धि शुक्ला अभीरा के रोल में दर्शकों को पसंद आ रही हैं. 

जानें कैसी है Akshay Kumar और Tiger Shroff की बड़े मियां छोटे मियां

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Iran War: इजरायल का भीषण हमला, 10 दिनों में तीसरी बाद Nuclear Power Plant ध्वस्त! | War News
Topics mentioned in this article