कौन है गिन्नी भाभी? सम्भालती हैं कपिल शर्मा का घर परिवार, कॉमेडियन के दोस्तों में भी है गहरी पैठ

कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन कपलि की लाइफ का पूरा फोकस उन्हीं के इर्द गिर्द होता है. कॉलेज के दिनों की दोस्ती से शुरू हुई उनकी कहानी आज एक मजबूत रिश्ते और खुशहाल परिवार में बदल चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन है गिन्नी चतरथ?
Social Media
नई दिल्ली:

Who is Ginni Chatrath: कपिल शर्मा आज देश के सबसे पसंदीदा कॉमेडियन में गिने जाते हैं. वो सबके फेवरेट हैं लेकिन उनकी फेवरेट है सिर्फ एक, गिन्नी चतरथ. जो उनकी बैटर हाफ हैं. गिन्नी अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं. लेकिन कपिल की जिंदगी में उनका रोल बेहद अहम माना जाता है. दोनों की कहानी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी और धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. आज गिन्नी सिर्फ कपिल की पत्नी ही नहीं. बल्कि उनकी जिंदगी और काम दोनों में अहम पार्टनर भी हैं. जो कपिल की फैमिली की तो नींव हैं हीं उनके दोस्तों के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. आइए जानते हैं गिन्नी चतरथ से जुड़ी कुछ दिलचस्प और कम सुनी गई बातें.

गिन्नी चतरथ और कपिल शर्मा की पहली मुलाकात पंजाब के जालंधर में कॉलेज के दिनों में हुई थी. उस समय दोनों कॉलेज के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे और यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई.

Advertisement

कम ही लोग जानते हैं कि गिन्नी को भी स्टैंड अप कॉमेडी में दिलचस्पी थी. कॉलेज फेस्ट में वो परफॉर्म करती थीं और कपिल कई बार उनके शो अरेंज करने में मदद करते थे. बताया जाता है कि कपिल अपने दोस्तों से अक्सर कहते थे कि गिन्नी वही लड़की हैं जिनसे वो शादी करना चाहते हैं. बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए वाकई एक दूसरे से शादी कर ली.

Advertisement

कपिल शर्मा को अपने शो पर अक्सर ही हीरोइन्स के साथ फ्लर्ट करते देखा जाता है लेकिन इससे अलग असल जिंदगी में वह वन वुमेन मैन हैं. उन्होंने कॉलेज के दिनों की अपनी साथी गिन्नी से प्यार किया और जिंदगी में कुछ हासिल करने के बाद उनसे शादी कर नई जिंदगी और सफर की शुरुआत की.  

कपिल की मां शुरू से ही चाहती थीं कि उनका बेटा शादी कर ले. जब गिन्नी से बात चली तो कपिल के परिवार ने भी उन्हें पूरी तरह अपनाया और आज वो घर का सबसे अहम हिस्सा हैं जिसके बिना कपिल की दुनिया अधूरी है.

Advertisement

गिन्नी चतरथ ने एमबीए की पढ़ाई की है. वो पढ़ी लिखी और समझदार बिजनेस माइंड महिला मानी जाती हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक गिन्नी कपिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस K9 प्रोडक्शन्स के कामकाज में भी दिलचस्पी लेती हैं और कई फैसलों में उनकी सलाह अहम मानी जाती है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: जंग में Donald Trump के 7 विमान तबाह हुए? | Iran War