जब लक्ष्मण पर हुआ था अटैक, हनुमान ने बचाई थी जान, दारा सिंह ने चोर को धर दबोचा और हवा में लहराते हुए जड़े तमाचे, सुनील लहरी ने शेयर किया पुराना किस्सा 

सुनील लहरी और दारा सिंह की दोस्ती 'रामायण' के सेट पर बहुत गहरी हो गई थी. हर किसी की तरह दारा सिंह की कद-काठी और अनुभव से सुनील भी प्रभावित थे. अब उन्होंने 'रामायण' के सेट से एक और अनसुने किस्से को शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब लक्ष्मण पर हुआ था अटैक हनुमान ने बचाई थी जान
नई दिल्ली:

कहते हैं कि कुछ चीजें रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं. किसी के जाने के बाद भी उनके द्वारा दिया गया उपहार मात्र वस्तु नहीं, बल्कि यादों का पिटारा होता है.  ऐसा ही कुछ रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी महसूस कर रहे हैं, जिन्हें एक तोहफा 'हनुमान' यानी दारा सिंह ने दिया था. सुनील लहरी हमेशा 'रामायण' से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं और उन्होंने दारा सिंह से मिले एक तोहफे के बारे में बताया है.

सुनील लहरी और दारा सिंह की दोस्ती 'रामायण' के सेट पर बहुत गहरी हो गई थी. हर किसी की तरह दारा सिंह की कद-काठी और अनुभव से सुनील भी प्रभावित थे. अब उन्होंने 'रामायण' के सेट से एक और अनसुने किस्से को शेयर किया है और बताया कि कैसे बाजार में दारा सिंह की वजह से सामान चोरी होने से बच पाया. अभिनेता ने वीडियो शेयर कर बताया कि मैं और दारा सिंह दोनों बाजार में ब्रीफकेस खरीदने के लिए गए थे क्योंकि उन्हें ब्रीफकेस लेना था. उन्होंने एक मजबूत और खूबसूरत ब्रीफकेस पसंद किया. तब मुझे लगा कि मुझे भी एक ले लेना चाहिए. दुकानदार ने थोड़ा अलग ब्रीफकेस दिया और वह भी हम दोनों को पसंद आया.

अभिनेता आगे बताते हैं कि उस वक्त दारा सिंह ने कहा था कि ये मेरी तरफ से उपहार है, जिसके बाद वे आगे चले और मैं पीछे, लेकिन तभी एक चोर ब्रीफकेस को झटक कर ले गया और मैं सिर्फ चोर-चोर चिल्लाता रह गया, लेकिन आगे चल रहे दारा सिंह ने चोर को एक पल में पकड़ लिया और हवा में उठा दिया. उन्होंने दो-चार थप्पड़ लगाए और मेरा ब्रीफकेस वापस लिया. अगर वे उस दिन नहीं होते तो इस प्यारे उपहार को मैं खो देता.

सुनील लहरी के किस्से से साफ है कि रामायण के हर किरदार के साथ उनका अलग ही बॉन्ड रहा है. इससे पहले वे राम, सीता और रावण से जुड़े किस्से भी सुना चुके हैं. उन्होंने यह भी बताया कि शूटिंग के समय बाथरूम की सुविधा नहीं होती थी और कभी-कभी बहुत कम पानी पीकर काम चलाना पड़ता था क्योंकि शूटिंग जंगलों में होती थी और असहनीय गर्मी में शूट करना पड़ता था.

Advertisement

Featured Video Of The Day
बंगाल: 136 साल पुरानी मस्जिद पर CM शुभेंदु का एक्शन! एंट्री और नमाज पर रोक
Topics mentioned in this article
Dara Singh
Dara Singh News
Dara Singh Sunil Lahri
Sunil Lahri Aka Lakshman
Sunil Lahri Aka Laxaman