पत्नी नौरेन के समझाते ही दिखेगा विवियन डिसेना का 2.0 वर्जन, नॉमिनेशन में लिया ऐसा फैसला कि चौंके घरवाले और फैंस

Vivian Dsena 2.0 In Bigg Boss 18 Nomination Task: बिग बॉस 18 के इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में पत्नी नौरेन की सलाह के बाद विवियन डिसेना 2.0 देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bigg Boss 18 Today Episode Promo: बिग बॉस 18 के प्रोमो में विवियन 2.0
नई दिल्ली:

Bigg Boss 18 Nominated Contestants This Week: बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा कि विवियन डिसेना की वाइफ नौरेन अली शो में नजर आती हैं और पति को सलाह दी की वह करणवीर मेहरा से दूर रहें. अब लगता है विवियन ने पत्नी की सलाह को गंभीरता से लिया है, जिसके चलते वह नॉमिनेशन में एक शॉकिंग कदम उठाते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क की झलक देखने को मिली है. जहां अविनाश मिश्रा को इम्प्रेस करते हुए लड़कियां उनके नॉमिनेशन बताएंगी. वहीं शॉकिंग यह होता है कि विवियन डिसेना अपने दो नॉमिनेशन का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर घरवाले ही नहीं फैंस भी शॉक्ड हैं. 

विवियन डिसेना नॉमिनेशन में करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोड़कर का नाम लेते हुए दिख रहे हैं. इसके अलावा खबरों की मानें तो रजत ने चाहत और दिग्विजय राठी को नॉमिनेट किया है तो वहीं करण ने रजत और यामिनी को नॉमिनेशन में डाला है. 

जानकारी के मुताबिक अविनाश को एक स्पेशल पॉवर दी गई, जिसमें वह दिग्गविजय राठी, चाहत पांडे और कशिश के नॉमिनेशन राइट छीन लेते हैं. इसके चलते नॉमिनेशन टास्क दिलचस्प होता नजर आता है. वहीं खबरें हैं कि इस हफ्ते करणवीर मेहरा, रजत दलाल, यामिनी, शिल्पा शिरोड़कर, चाहत पांडे, दिग्विजय सिंह, चुम दरंग और श्रुतिका अर्जुन नॉमिनेटेड हैं. इसके बाद लोग हैरान हैं कि सारा आरफीन खान फिर से सेफ हो गई हैं.

Advertisement

बता दें इस हफ्ते तजिंदर बग्गा बिग बॉस 18 से इविक्ट हो गए हैं, जिसके बाद फैंस को इंतजार है कि डबल इविक्शन कब होगा क्योंकि कहा जा रहा है कि फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में शो का फिनाले हो जाएगा. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran-Israel War: Saudi से Strait of Hormuz के रास्ते कच्चा तेल लेकर India पहुंचा Ship | Oil Crisis