दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने इस खास अंदाज में किया प्यार का इजहार, देखें Valentine's Day Video

Happy Valentine's Day 2021: दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ शेयर किया रोमांटिक वीडियो और बोलीं मेरा मिस्टर मुझे कैमरा पर इस खास अंदाज में करता है प्यार का इजहार.

Advertisement
Read Time: 14 mins
Valentines Day: Divyanka Tripathi के पति विवेक दहिया ने बिना बोले इस खास अंदाज में किया प्यार का इजहार
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने काम और अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच फोटो और वीडियो अकसर शेयर करती रहती हैं. क्योंकि आज वैलेंटाइन डे है इस खास मौके पर भी एक्ट्रेस ने पति विवेक दहिया के साथ बेहद रोमांटिक वीडियो शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. दिव्यांका ने वीडियो शेयर करते हुए पति के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा आपको विश्वास नहीं होगा कि मेरा मिस्टर मुझे कैमरे पर कैसे रोमांस करता है. 

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को इस वीडियो में देखा जा सकता है दिव्यांका अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट किए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं, लेकिन अभी तक इसे 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह वीडियो रोमांटिक होने के साथ- साथ काफी क्यूट भी है क्योंकि इसमें विवेक कुछ बोल नहीं रहे बल्कि इशारों- इशारों में उन्होंने दिव्यांका के पास अपनी बात रख दी. 

Advertisement

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने टेलीविजन की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली दिव्यांका कई सीरियल्स में जबरदस्त किरदार निभाती दिखाई दीं. आखिरी बार एक्ट्रेस 'ये है मोहब्बतें' में दिखाई दी थीं, जिसमें उनकी जोड़ी को करण पटेल के साथ काफी पसंद भी किया गया था. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mumbai Rain: मुंबई को बारिश के ख़तरों से क्यों नहीं बचाया जाता? | Khabron Ki Khabar