उड़ने की आशा में आने वाला है 7 साल का लीप, पढ़ें कहानी में आ रहे हैं कौनसे नए मोड़

उड़ने की आशा नाम से चल रहे इस पॉपुलर डेली सोप में सात साल का लीप होने वाला है. इस शो में लीप के साथ साथ कहानी और किरदार भी बदले नजर आएंगे. पढ़ें कहानी में क्यो होगा बदलाव.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उड़ने की आशा में आ रहा है लीप
Social Media
नई दिल्ली:

एक दर्दनाक हादसा, जिंदगी बदल देने वाला राज और सात साल का लीप जो सबकुछ बदल देगा. स्टार प्लस का लोकप्रिय शो 'उड़ने की आशा' अब अपनी कहानी के सबसे इमोशनल मोड़ में प्रवेश करने जा रहा है. सायली और रोशनी की प्रेग्नेंसी के दौरान एक मेडिकल इमरजेंसी के कारण जन्म के समय बच्चों की अदला-बदली हो जाती है. सायली और सचिन को लगता है कि उनका बच्चा अब इस दुनिया में नहीं है, जबकि उन्हें यह नहीं पता कि उनका बेटा जिंदा है और रोशनी व तेजस उसे अपना बेटा बनाकर पाल रहे हैं. 

मजबूरी में सचिन और सायली अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं. सात साल बाद दोनों गणपतिपुले में अपनी बेटी पूर्णा के साथ नई जिंदगी बसा चुके है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी बच्चों के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है, पुराने राज और छिपे हुए सच सामने आने लगते हैं. प्यार, बिछड़न, परिवार और कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा यह नया अध्याय दर्शकों को बांधे रखेगा. 15 जुलाई से देखिए किस्मत सचिन और सायली के लिए आगे क्या लेकर आती है.

यह भी पढ़ें: रश्मि देसाई पहली बार पर्दे पर निभाने जा रही हीरोइन की मां का किरदार, देखें स्टार प्लस के नए शो का ट्रेलर

आने वाले ट्रैक के बारे में बात करते हुए नेहा हरसोरा ने कहा, "जब मैंने पहली बार इस लीप के बारे में सुना, तो मैं सच में भावुक हो गई क्योंकि इसने मुझे एहसास दिलाया कि जिंदगी कितनी अनिश्चित होती है. हम सभी अपनी जिंदगी के लिए कुछ सपने देखते हैं, लेकिन कई बार किस्मत कुछ और ही तय कर चुकी होती है. सायली की सात साल बाद की कहानी पढ़ते हुए मुझे यही महसूस हुआ."

Advertisement

 उन्होंने कहा, "एक तरफ मैं बहुत उत्साहित थी क्योंकि हर कलाकार अपने किरदार के नए सफर को निभाने का इंतजार करता है. लेकिन दूसरी तरफ मैं बार-बार सोच रही थी कि सायली ने अपनी ज़िंदगी में कितना कुछ सहा है और फिर भी आगे बढ़ने की ताकत कैसे जुटाई। इन दृश्यों की शूटिंग के दौरान कई पल ऐसे थे जो कैमरा बंद होने के बाद भी मेरे साथ रहे, क्योंकि हर भावना बहुत सच्ची लग रही थी. सेट पर बच्चे मुझे अपना बचपन याद दिलाते हैं. उनकी मस्ती, उनकी शरारतें और वो खूबसूरत पल. यह नया ट्रैक भावनाओं से भरा है, अप्रत्याशित है और दर्शकों को सायली का एक बिल्कुल नया रूप देखने को मिलेगा. मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि दर्शक इस नए सफर का हिस्सा बनें."

Featured Video Of The Day
कैलाश मानसरोवर यात्रा: बौद्ध डिप्लोमेसी के बाद अब शिव डिप्लोमेसी, चीन का नया प्लान क्या?
Topics mentioned in this article
Udne Ki Aasha
Entertainment
Bollywood
Star Plus
Television