अनिल कपूर की इस फिल्म पर बन चुका है टीवी सीरियल, फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के तोड़ डाले थे सारे रिकॉर्ड

अनिल कपूर और श्रीदेवी की ऐसी ही एक फिल्म है जो इस कदर हिट हुई कि बॉक्सऑफिस पर कामयाबी के नए कीर्तिमान रच दिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अनिल कपूर की इस फिल्म पर बन चुका है टीवी सीरियल
नई दिल्ली:

अनिल कपूर की फिल्मों ने कई बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है. फिल्मी पर्दे पर उनकी जोड़ी कभी श्रीदेवी तो कभी माधुरी दीक्षित के साथ खासी हिट रही थी, जिनके  साथ अनिल कपूर की कुछ फिल्में बेहद हिट रहीं तो कुछ बेहद फ्लॉप भी रहीं. अनिल कपूर और श्रीदेवी की ऐसी ही एक फिल्म है जो इस कदर हिट हुई कि बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए कीर्तिमान रच दिए. मजेदार बात ये थे कि इस फिल्म  में एक दूसरे के अपोजिट होकर भी श्रीदेवी और अनिल कपूर एक दूसरे के साथ नहीं थे. फिल्म इस कदर हिट हुई कि इस से इंस्पायर होकर टीवी सीरियल भी बना.

ये थी वो फिल्म

श्रीदेवी और अनिल कपूर की ये फिल्म थी जुदाई. जिसमें उनके साथ उर्मिला मातोंडकर भी नजर आई थीं. इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि श्रीदेवी और अनिल कपूर एक अच्छी खासी मैरिड लाइफ जी रहे होते हैं. दोनों के दो बच्चे भी होते हैं. गम था तो बस इस बात का वो मिडिल क्लास लाइफ जी रहे थे. जबकि श्रीदेवी को रईसी पसंद थी. उनके लाइफ के इसी उतार चढ़ाव के बीच एंट्री होती है रईस उर्मिला मातोंडकर की. उसकी एंट्री के साथ ही दोनों के बीच के  इक्वेशन्स चेंज हो जाते हैं. श्रीदेवी एक ऐसा फैसला ले लेती है, जो अनिल कपूर को भी हैरान कर देता है.

सीरियल की रीमेक मूवी

इस फिल्म की थीम ये थी कि पैसों की खातिर एक पत्नी अपने पति का सौदा कर देती है. उसे करोड़ों की कीमत में बेच देती है. इसके बाद बच्चों की लाइफ भी सफर करती है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कॉन्सेप्ट, कहानी, एक्टिंग और गानों ने खूब धमाल मचाया. फिल्म की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई कि डेली सोप मेकर्स ने उस पर सीरियल भी बनाया. मजेदार बात ये थी कि ये फिल्म खुद  एक सीरियल की कहानी पर बेस्ड थी. जिसका नाम था मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की. ये सीरियल लाइफ ओके नाम के चैनल पर आया करता था.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kalyan Banerjee Attacked: अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हुआ हमला! सामने आया वीडियो | Breaking News
Topics mentioned in this article