Tejasswi Prakash की मम्मी को नहीं बेटी पर भरोसा, शादी से पहले लिव इन रिलेशन में रहने की दी सलाह, Karan Kundrra रह गए शॉक्ड

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी अब शादी तक पहुंच गई है. बिग बॉस 15 से शुरू हुई लव जर्नी, तेजस्वी की मां की लिव-इन वाली अनोखी सलाह और देसी ब्लिंग में करण का रोमांटिक प्रपोजल. जानिए इस पॉपुलर टीवी कपल की पूरी कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीवी की नागिन की मम्मी ने बेटी को शादी करने से पहले दी लिव इन रिलेशन में रहने की सलाह
नई दिल्ली:

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल Karan Kundrra और Tejasswi Prakash की लव स्टोरी अब शादी की दहलीज पर पहुंच चुकी है. हाल ही में नेटफ्लिक्स शो 'देसी ब्लिंग (Desi Bling)' में करण ने तेजस्वी को प्रपोज कर दिया, जिसके बाद दोनों की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं. लेकिन इस जोड़ी की कहानी में एक दिलचस्प ट्विस्ट यह है कि तेजस्वी की मां ने खुद शादी से पहले उन्हें लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी. 

तेजस्वी की मां का फैसला

आपने एकदम सही पढ़ा. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यूट्यूब पॉडकास्ट में अपनी लव जर्नी शेयर की. इस दौरान करण ने बताया कि तेजस्वी की मां को शुरू में अपनी बेटी पर पूरा भरोसा नहीं था. उन्होंने कहा, 'तेजस्वी की मां ने कहा कि वो अपनी बेटी पर भरोसा नहीं करतीं. उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं सोच-समझकर फैसला लूं क्योंकि तेजस्वी ‘फाइन' नहीं है.'

मेरी मां ने ही जोर देकर कहा था कि हम शादी से पहले लिव-इन में रहें. बहुत से लोग इसके खिलाफ हैं, लेकिन मेरी मां का मानना है कि हमें एक-दूसरे को अच्छे से समझना चाहिए

तेजस्वी प्रकाश

यह भी पढ़ें: धुरंधर के नाम पर ग्राहकों के इमोशंस से खेल रहे Netflix और JioHotstar? दर्शक नाराज

तेजस्वी ने हंसते हुए आगे कहा, "मेरी मां ने ही जोर देकर कहा था कि हम शादी से पहले लिव-इन में रहें. बहुत से लोग इसके खिलाफ हैं, लेकिन मेरी मां का मानना है कि हमें एक-दूसरे को अच्छे से समझना चाहिए.'

बिग बॉस 15 से शुरू हुई कहानी

दोनों की मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. शुरू में कई लोगों ने कहा था कि यह रिलेशनशिप दो हफ्ते भी नहीं चलेगी. लेकिन तेजस्वी और करण ने सभी कयासों को गलत साबित कर दिया. तेजस्वी ने कहा, 'हमने सब कुछ देखा और झेला है. करण ने हर बार साबित किया कि वो जो कहते हैं, वो मायने रखता है.'

Advertisement

देसी ब्लिंग में रोमांटिक प्रपोजल

करण कुंद्रा ने भी अपनी भावनाएं शेयर करते हुए कहा कि तेजस्वी की मां का यह फैसला उनके लिए बेहद अहम था. इससे दोनों को एक-दूसरे को और करीब से समझने का मौका मिला. 'देसी ब्लिंग' में करण ने दुबई में रोमांटिक तरीके से तेजस्वी को प्रपोज किया. घुटनों पर बैठकर बड़े डायमंड रिंग के साथ उन्होंने पूछा. 'तेजस्वी प्रकाश, विल यू मैरी मी?' तेजस्वी इस सरप्राइज से भावुक हो गईं और रोते हुए हां कह दिया.

परिवार का पूरा सपोर्ट

तेजस्वी प्रकाश ने कई बार कहा है कि उनके परिवार ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया. उनके माता-पिता चाहते थे कि दोनों शादी का फैसला लेने से पहले पूरी तरह तैयार हों. अभी देखना यह है कि दोनों की शादी कब होती है. 

Advertisement

आगे क्या?

अब सवाल यह है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी कब होगी? फैंस बेसब्री से इसकी तारीख का इंतजार कर रहे हैं.

Featured Video Of The Day
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के जनाजे में दिखा छोटा ताबूत किसका था?
Topics mentioned in this article
Tejasswi Prakash
Karan Kundrra
Desi Bling
Netflix