टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार Jannat Zubair Rahmani और उनके भाई Ayaan Zubair Rahmani के साथ कथित तौर हमला हुआ है और मारपीट हुई है. इस खबर से मनोरंजन जगत में हलचल मच गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों भाई-बहन अपनी कार से कही जा रहे थे. तभी महाराष्ट्र के Panvel के पास हाईवे पर कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और इसके बाद दोनों के साथ मारपीट किया. खबरों की मानें तो उन्हें हमलावरों ने रोककर धमकाया और धक्का-मुक्की की. इससे दोनों को चोटें आईं. यह दोनों के लिए काफी डरावना अनुभव था. दोनों भाई- बहन काफी सदमें में थे.
टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान
एक्ट्रेस जन्नत जुबैर की टीम ने इस पूरे मामले पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया कि जन्नत और आयान ने हाईवे पर बेहद परेशान करने वाली स्थिति का सामना किया. उनका पीछा किया गया और उन पर हमला किया गया. टीम ने बताया कि फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं. फैंस से उन्होंने अपील किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें.
पुलिस जांच में जुटी
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और घटना की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन थे. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
कौन हैं जन्नत जुबैर
Jannat Zubair Rahmani टीवी स्टार हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो फुलवा से की थी और बाद में तू आशिकी जैसे लोकप्रिय शो से मशहूर हो गई. वह कई म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं.
यह भी पढ़ें