तारक मेहता के बाघा के घर पसरा मातम, मां के निधन के 8 महीने बाद पिता की हुई मौत, शो में निभाया था यादगार रोल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा के किरदार से लोकप्रिय हुए अभिनेता तन्मय वेकारिया के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अभिनेता के पिता और गुजराती सिनेमा के वरिष्ठ कलाकार अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा के किरदार से लोकप्रिय हुए अभिनेता तन्मय वेकारिया के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अभिनेता के पिता और गुजराती सिनेमा के वरिष्ठ कलाकार अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है. इस खबर से परिवार और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है. खास बात यह है कि करीब आठ महीने पहले तन्मय वेकारिया ने अपनी मां को भी खो दिया था. ऐसे में कम समय के भीतर माता-पिता दोनों के निधन ने अभिनेता को गहरा सदमा दिया है. हाल ही में वह अपनी मां को याद करते हुए भावुक भी हो गए थे और अब पिता के जाने से परिवार एक बार फिर मुश्किल दौर से गुजर रहा है.

गुजराती सिनेमा और रंगमंच का जाना-माना चेहरा थे अरविंद वेकारिया

अरविंद वेकारिया गुजराती फिल्म इंडस्ट्री और थिएटर की दुनिया का एक सम्मानित नाम थे. उन्होंने कई दशकों तक अभिनय के क्षेत्र में काम किया और अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. ‘यशोदा', ‘छनु चमकलो' और ‘रुपियो नाच नचावे' जैसी गुजराती फिल्मों और नाटकों में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था. रंगमंच से लेकर फिल्मों तक, उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और गुजराती मनोरंजन जगत में मजबूत पहचान बनाई.

सिर्फ गुजराती इंडस्ट्री ही नहीं, अरविंद वेकारिया ने हिंदी टेलीविजन में भी काम किया था. वह मुकेश खन्ना के लोकप्रिय शो ‘शक्तिमान' में नजर आए थे. अपने लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए, जिन्हें आज भी दर्शक याद करते हैं.

Advertisement

‘तारक मेहता' में भी निभाया था अहम किरदार

कम लोग जानते हैं कि अरविंद वेकारिया उस शो का भी हिस्सा रह चुके थे, जिसने उनके बेटे तन्मय वेकारिया को घर-घर में पहचान दिलाई. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में उन्होंने एक ज्वैलर का किरदार निभाया था. शो की कहानी में आत्माराम भिड़े को पैसों की जरूरत पड़ती है और वह अपनी पत्नी माधवी के गहने गिरवी रखने का फैसला करते हैं. इसी दौरान अरविंद वेकारिया ज्वैलर के रूप में स्क्रीन पर दिखाई दिए थे.

यह भी पढ़ें: 2000 का वो गाना, जो बन गया था हर बच्चे का मॉर्निंग अलार्म, टीवी पर बजते ही स्कूल जाने को मचल उठते थे बच्चे, दूरदर्शन नहीं हर चैनल का था फेवरेट

Advertisement

पिता के निधन से कुछ दिन पहले ही तन्मय वेकारिया अपनी मां को याद कर भावुक हो गए थे. एक इमोशनल सीन की शूटिंग के दौरान वह रो पड़े थे, जिसके चलते शूटिंग कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी थी. उस वक्त शो के निर्माता असित कुमार मोदी और पूरी टीम ने उन्हें संभाला था. अब पिता के निधन के बाद अभिनेता एक बार फिर गहरे दुख में हैं. सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग तन्मय वेकारिया और उनके परिवार को श्रद्धांजलि और सांत्वना संदेश दे रहे हैं.

Featured Video Of The Day
सिया ने कैसे रची सोनम वाली वारदात?
Topics mentioned in this article
Tanmay Vekaria
Television
Entertainment