'ठुकरा के प्यार मेरा 2' को ग्रामीण जीवन पर बने शो ने दी पटखनी, टॉप 10 OTT लिस्ट में मारी एंट्री

'ठुकरा के प्यार मेरा 2' को ग्रामीण जीवन पर बने शो ने जबरदस्त टक्कर दी और उससे आगे निकल गया है. जानते हैं प्राइम वीडियो के इस शो का नाम.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'ठुकरा के प्यार मेरा 2' को इस शो से मिली शिकस्त
Instagram
नई दिल्ली:

ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू की टॉप 10 लिस्ट में भारत में सबसे ज्यादा देखे गए शो में ग्राम चिकित्सालय 2 ने आठवें नबंर पर बाजी मारी है. ये लिस्ट 22-28 जून 2026 के बीच की है. पहले सीजन की शानदार कामयाबी के बाद, दिल को छू लेने वाला रूरल ड्रामा टीवीएफ की 'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' 23 जून को ग्लोबली रिलीज किया गया और यह ऑडियंस का दिल जीत रहा है. यह शो एक बड़ी सक्सेस बनते हुए 35 लाख से ज्यादा व्यूज के साथ इंडिया के टॉप 10 मोस्ट वॉच्ड OTT प्रॉपर्टीज में अपनी जगह बना चुका है. ​इस कामयाबी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 के इंडिया के टॉप 10 मोस्ट वाच्ड ओटीटी प्रॉपर्टीज में शामिल होने और 35 लाख से ज्यादा व्यूज मिलने की खुशी जताई. 

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'भटकंडी का ग्राम चिकित्सालय पूरे देश में छा रहा है. ग्राम चिकित्सालय प्राइम पर, नया सीजन.' पहले सीजन की शानदार कामयाबी के बाद, दिल को छू लेने वाला रूरल ड्रामा 'ग्राम चिकित्सालय' सीजन 2 के साथ वापस आ गया है, जिसका ग्लोबल प्रीमियर 23 जून को हुआ. दिलचस्प बात यह है कि इसने ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को भी इसने पछाड़ दिया है.

Advertisement

​टीवीएफ द्वारा क्रिएटेड और राहुल पांडेय द्वारा डायरेक्टेड 'ग्राम चिकित्सालय' अपनी दिल को छू लेने वाली स्टोरीटेलिंग, जमीन से जुड़े रूरल बैकड्रॉप और इसके बेहतरीन कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस की वजह से फैंस का फेवरेट बनकर उभरा है. इस सीरीज ने अपनी ऑथेंटिसिटी और इमोशनल डेप्थ की वजह से सीधे व्यूअर्स के दिलों को छुआ है, जिससे यह टीवीएफ के हालिया सबसे ज्यादा पसंद किए गए शो में से एक बन गया है. अब, इसका दूसरा सीज़न पूरे देश के दिलों पर राज कर रहा है.

Advertisement

​इसके अलावा, टीवीएफ ने 'प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स' में कई धमाकेदार अनाउंसमेंट्स के साथ पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली. चाहे 'वन' और 'कॉलेज फेस्ट' जैसी फिल्में हों, 'पिरामिड' और 'वंश' जैसे नए शो हों, या फिर 'एस्पिरेंट्स', 'पंचायत', 'ग्राम चिकित्सालय', 'सपने वर्सेस एवरीवन' और 'संदीप भैया' के मोस्ट-अवेटेड नए सीजन्स हों, उनका स्लेट बेहद शानदार और डाइवर्स था. यह अपनी तरह का एक अनोखा शोकेस था जिसने टीवीएफ को उस रात का अल्टीमेट विनर बना दिया.

Featured Video Of The Day
NFHS-6 रिपोर्ट: भारत में घट रहा बाल विवाह, लेकिन ग्रामीण-शहरी अंतर अब भी बड़ा!
Topics mentioned in this article
Gram Chikitsalay Season 2
Thukra Ke Mera Pyar Season 2
OTT
Entertainment
Prime Video