22 की उम्र में इतिहास रचने वाली एक्ट्रेस, महाभारत का वो रोल बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस गई थी घबरा, एक चैलेंज ने अमर किया नाम

दूरदर्शन पर कई ऐसे टीवी शो आए, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं. उन्हीं में से एक था महाभारत. शो में रेणुका इसरानी ने गांधारी का किरदार निभाया था, जब उन्होंने यह रोल किया, तब उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी. उन्होंने 100 बेटों की मां का किरदार निभाया, जो आसान नहीं था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
22 साल की उम्र में निभाया था 100 बेटों की मां किरदार

दूरदर्शन के समय में कई ऐसे टीवी शो आए, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं. उन्हीं में से एक था बी.आर. चोपड़ा का मशहूर शो 'महाभारत'. इस शो में पंकज धीर, मुकेश खन्ना, पुनीत इस्सर, नितीश भारद्वाज और रूपा गांगुली जैसे कलाकार थे, जिनकी एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई. 80 के दशक में इस शो का इतना क्रेज था कि लोग अपने सब काम छोड़कर इसे देखने बैठ जाते थे. इसी शो में रेणुका इसरानी ने गांधारी का किरदार निभाया था, जिसे आज भी लोग याद करते हैं. जब उन्होंने यह रोल किया, तब उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी. उन्होंने 100 बेटों की मां का किरदार निभाया, जो आसान नहीं था.

ऑन-स्क्रीन बेटे से भी थीं छोटी

खास बात यह है कि उनके ऑन-स्क्रीन बेटे दुर्योधन का रोल करने वाले पुनीत इस्सर उनसे उम्र में बड़े थे. इसके बावजूद रेनुका ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया. यह शो 1988 -1990 के बीच दूरदर्शन पर आया था और आज भी इसे सबसे पॉपुलर शोज में गिना जाता है. करीब 38 साल बाद भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. आपको बता दें कि गांधारी का रोल पहले कई एक्ट्रेसेस ने करने से मना कर दिया था, लेकिन 22 साल की उम्र में यह चैलेंज लिया और इस रोल को अमर कर दिया.

अब कैसी दिखती हैं रेणुका इसरानी

रेणुका इसरानी आज 59 साल की हो चुकी हैं और उनके लुक में भी काफी ज्यादा बदलाव आ चुका है. आज इतने सालों बाद उन्हें पहली नजर में पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है. रेणुका अब एक्टिंग से दूर एक साधारण जिंदगी जी रही हैं. हालांकि, वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. महाभारत के अलावा रेनुका ने 'देवी', 'घराना', 'कभी तो मिलेंगे' और 'जी हॉरर शो' जैसे कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है.




 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Ceasefire के बाद नेतन्याहू ने बिछाई लाशें |Bharat Ki Baat Batata Hoon