सिर्फ 9 एपिसोड वाली इस सीरीज को यूट्यूब पर मिले 500 मिलियन व्यूज, रेटिंग 8.8 अब ओटीटी पर करेगी राज

आज से 5 साल पहले रिलीज हुई इस सीरीज को यूट्यूब पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे. वहीं आईएमडीबी ने इसे 8.8 रेटिंग दी थी और अब इसका दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने को तैयार है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ढिंढोरा 2

इंडिया के बिगेस्ट यूट्यूबर भुवन बाम अब बड़े-बडे़ एक्टर्स की गिनती में आते हैं और कई फिल्में और सीरीज भी कर चुके हैं. भुवन एक बार फिर पर्दे पर कमाल करने आ रहे हैं. एक्टर और क्रिएटर की साल 2021 में रिलीज हुई मजेदार सीरीज ढिंढोरा का दूसरा सीजन आ रहा है. भुवन की मानें तो इस बार कहानी और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग होगी. सीरीज का मजेदार किरदार टिटू मामा एक फिर दर्शकों को गुदगुदाएगा. इस बार यह भी सस्पेंस बना हुआ है कि टिटू मामा इस बार हीरो बनेगा या फिर सबके लिए मुसीबत खड़ी करेगा. ढिंढोरा सीजन 2 यूट्यूब नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा. भुवन के लिए यह एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है.

नेटफ्लिक्स पर आएगी ढिंढोरा सीजन 2 सीरीज

हाल ही में ढिंढोरा 2 का नेटफ्लिक्स पर ऐलान हुआ है. नेटफ्लिक्स ने अपने पिटारे से कई सीरीज लॉन्च की है, जिसमें ढिंढोरा 2 भी शामिल है. भुवन के फैंस अब इस सीरीज को देखने के लिए उतावले हो रहे हैं. फिलहाल सीजन 2 की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है. भुवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढिंढोरा के सीजन 2 का टीजर शेयर किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'सिल्वा लो अपना फटा पजामा, क्योंकि मिल बैठेंगे तीन यार: नेटफ्लिक्स, ढिंढोरा और टीटू मामा! ‘ढिंडोरा 2' देखें, जल्द आ रहा है सिर्फ नेटफ्लिक्स पर'. इस पोस्ट के बाद अब भुवन के फैंस और भी ज्यादा बेचैन हो चुके हैं. इस पर एक फैन ने लिखा है, 'भाई मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है'. दूसरे फैन ने लिखा है, 'भुवन भाई को दिल से मुबारक'.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने तिहाड़ में किया सरेंडर, इस केस की वजह से पहुंचे जेल, जानें क्या है मामला

पहले सीजन ने किया था धमाका

आज से 5 साल पहले भुवन की सीरीज ढिंढोरा (2021) यूट्यूब पर रिलीज हुई थी, जिसे 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे. वहीं, आईएमडीबी ने इसे 8.8 रेटिंग दी थी और अब इसका दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर धमाल करने के लिए तैयार है. भुवन के बारे में बता दें, वह एक साधारण से कंटेंट क्रिएटर थे और छोटी-छोटी लेकिन मजेदार वीडियो बनाकर यूट्यूब पर शेयर करते थे और देखते ही देखते वह वायरल हो गए. उनके यूट्यूब चैनल का नाम BB Ki Vines है, जहां उनके 26.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 21 मिलियन फैंस फॉलो करते हैं. आज भुवन पॉपुलैरिटी और कमाई में किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं. एक वक्त था जब कोरोना काल में उनके पेरेंट्स का निधन हो गया था और वह अकेले पड़ गए थे.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर मौलाना रशीदी का चौंकाने वाला बयान!
Topics mentioned in this article
Dhindora
Dhindhora Season 2
Indian YouTube Series
Dhindhora Bhuvan Bam
Bhuvan Bam
Bhuvan Bam Web Series