ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन दर्शकों के दिल में जगह हर किसी को नहीं मिलती. कई बार बड़े स्टार्स और जबरदस्त एक्शन वाली फिल्मों को भी एक दमदार कहानी पीछे छोड़ देती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. जियोहॉटस्टार पर आई एक नई वेब सीरीज ने रिलीज के कुछ ही दिनों में ऐसा कमाल किया कि ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई. खास बात ये है कि महज 8 एपिसोड की इस सीरीज ने एक्शन से भरपूर 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी पीछे छोड़ दिया. प्यार, धोखा, बदला और फैमिली ड्रामा का शानदार कॉम्बिनेशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. जिसकी वजह से ये लगातार दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है.
रिलीज के साथ ही छा गई वेब सीरीज
हम बात कर रहे हैं 'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 की, जो 19 जून को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई. रिलीज होते ही इस सीरीज को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और अब ये भारत की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच चुकी है. IMDb पर भी इसे 8.2 की अच्छी रेटिंग मिली है. साल 2024 में आए पहले सीजन को भी लोगों ने खूब पसंद किया था. अब दूसरे सीजन में कहानी को और आगे बढ़ाया गया है. इस बार प्यार के साथ धोखा, बदला, रिश्तों की उलझन और राजनीति का तड़का देखने को मिलता है. हर एपिसोड के अंत में ऐसा ट्विस्ट रखा गया है कि दर्शक अगला एपिसोड तुरंत देखने के लिए मजबूर हो जाते हैं. सीरीज में संचिता बसु, अनिरुद्ध दवे, सुशील पांडे और कुलदीप कुमार जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. सिर्फ 8 एपिसोड होने की वजह से इसे वीकेंड पर आसानी से पूरा देखा जा सकता है.
ट्रेंडिंग लिस्ट में बदला पूरा खेल
लेटेस्ट ओवरऑल ट्रेंडिंग लिस्ट में 'ठुकरा के मेरा प्यार' ने पहला स्थान हासिल कर लिया है. दूसरे नंबर पर 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' है. जबकि कुछ समय पहले तक टॉप पर रहने वाली 'धुरंधर: द रिवेंज' अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है. चौथे नंबर पर 'तव्वई' और पांचवें स्थान पर 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' मौजूद है. इसके बाद छठे नंबर पर 'अवतार: फायर एंड ऐश', सातवें पर '24: इंडिया', आठवें पर 'धुरंधर', नौवें पर 'रिसॉर्ट' और दसवें स्थान पर 'दृढ़म' ने जगह बनाई है.
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय का 27 साल पुराना वो गाना, जो 5वीं कक्षा की इंग्लिश किताब में छपा, सोशल मीडिया पर भड़के लोग