8 एपिसोड की ये हॉरर वेब सीरीज रात को अकेले नहीं देख पाएंगे आप, रहस्यमयी मर्डर जिसकी गुत्थी आज तक नहीं सुलझी

अमेजन एमएक्स प्लेयर पर ये सीरीज दिसंबर में ही रिलीज हुई है. अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है तो पहले अपने साथ कुछ दोस्तों को बुला लीजिए क्योंकि अकेले देखना तो रिस्क हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
असल घटनाओं पर आधारित है भय
Social Media
नई दिल्ली:

Bhay The Gaurav Tiwari Mystery: दिसंबर 2025 में अमेजन एमएक्स प्लेयर (जो पहले मिनीटीवी के नाम से जाना जाता था) पर एक रोमांचक और डरावनी वेब सीरीज लॉन्च हुई है. ये वेब सीरीज पूरी तरह रियल लाइफ घटनाओं से इंस्पायर्ड है. इस सीरीज का नाम ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' है. नाम से ही ऐसा लग रहा है कि ये किसी के मर्डर पर शुरू हुई है और यह मर्डर भी कोई ऐसा-वैसा नहीं रहस्यमयी तरीके से हुआ एक कत्ल.

क्या है भय की कहानी (Horror Web Series on Amazon MX Player)

भारत के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की जिंदगी और 2016 में हुई उनकी रहस्यमयी मौत इस सीरीज का बेस है. गौरव तिवारी ने कई डरावने और अनसुलझे मामलों की जांच की थी, ठीक वैसे ही जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एड और लोरेन वॉरेन किया करते थे. गौरव तिवारी की मौत आज भी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है.

सीरीज में गौरव तिवारी के असली केसेज को दिखाया गया है, जिसमें अलौकिक घटनाओं, भूत-प्रेत और रहस्यमयी घटनाओं का जिक्र है. कई दर्शकों ने इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर बताया कि सीरीज के कुछ सीन इतने डरावने हैं कि रात में नींद नहीं आती. कुछ लोगों को तो इसे पूरा करने के बाद कॉमेडी कंटेंट देखना पड़ा ताकि डर कम हो सके.

क्या है इस सीरीज की खासियत
1- कुल 8 एपिसोड हैं, हर एपिसोड की लंबाई 25 से 40 मिनट के बीच.
2- 12 दिसंबर 2025 को सभी एपिसोड एक साथ रिलीज हुए.
3- IMDb पर इसे 8.4 की मजबूत रेटिंग मिली है, जहां यूजर्स ने एक्टिंग, एटमॉस्फियर और रियलिज्म की खूब तारीफ की है.

Advertisement

सीरीज की स्टार कास्ट में करण टैकर (गौरव तिवारी के रोल में), कल्कि कोचलिन, डैनिश सूद, सलोनी बत्रा, निमेश नायर, घनश्याम गर्ग और दूसरे कलाकार शामिल हैं. इस सीरीज को रॉबी ग्रेवाल डायरेक्ट किया है. यह सीरीज पैरानॉर्मल दुनिया में गहरी दिलचस्पी रखने वालों के लिए खास है. अगर आप हॉरर, मिस्ट्री और रियल-लाइफ बेस्ड थ्रिलर पसंद करते हैं, तो इसे जरूर देखें लेकिन रात में अकेले देखने से पहले दो बार सोच लें!

Featured Video Of The Day
बंगाल: 136 साल पुरानी मस्जिद पर CM शुभेंदु का एक्शन! एंट्री और नमाज पर रोक
Topics mentioned in this article
Bhay
Horror Bhay
Gaurav Tiwari
Horror Web Series
Prime Video Horror Series