डॉक्टर्स की जिंदगी पर बनी इस मेडिकल ड्रामा ने OTT पर मचाया तहलका, एमी अवॉर्ड्स में 25 कैटेगरी में मिला नॉमिनेशन

डॉक्टरों की जिंदगी पर आधारित OTT मेडिकल ड्रामा 'द पिट' ने तहलका मचा दिया है. JioHostar की इस ब्लॉकबस्टर सीरीज ने एमी अवॉर्ड्स में 25 नॉमिनेशन मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
The Pitt
IMDB

The Pitt Emmy Awards Nominations: कोविड के बाद से डॉक्टर्स के पेश को लेकर लोगों में काफी भरोसा जागा है. जिस तरह से 2019 में अपनी जान को हथेली पर रख लोगों की जान को 24 घंटे बिना रुके लगातार काम कर डॉक्टर्स ने बचाया है उसके बाद से लोग अब इस पेश की बारीकियो को बेहद करीब से जानना चाहते है.

ऐसे में मेकर्स भी जनता की डिमांड को भांपते हुए कई ऐसी सीरीज को ओटीटी पर लेकर आए है जो डॉक्टरों को जिंदगी पर बनी है जिससे वह उनकी जिंदगी और पेशे की परेशानियों को संजिदगी से समझ सके. जिसमें एक ऐसी सीरीज है जिसने अपने पहले सीजन में धमाल मचाने के साथ दूसरे सीजन में भी दर्शको को बांधे रखा, जिसके चलते  एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 25 कैटेगरी में हॉलीवुड की मेडिकल ड्रामा सीरीज द पिट (The Pitt)  को  नॉमिनेशन  मिला है. जिसके बाद से इस सीरीज को देखने के लिए दर्शको को क्रेज लगातार बढ़ने लगा है.

Emmy Awards में 25 कैटेगरी में नॉमिनेशन

जिओ हॉस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम हो रही इस हिट सीरीज ने रिलीज के साथ ही  बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की इंड्रस्ट्री में ऐसा कब्जा जमाया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर द पिट के दूसरे सीजन को भी दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है. टेलिविजन की दुनिया के ऑस्कर माने जाने वाले प्रतिष्ठित एमी अवॉर्ड्स (Emmy Awards) में 'द पिट' ने एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 25 कैटेगरी में नॉमिनेशन (25 Nominations) हासिल  किए है.

The pitt
Photo Credit: The Pitt

क्या है 'द पिट' की कहानी में ऐसा खास?

इस शो का जादू सिर्फ इसके डायलॉग्स में ही नहीं, बल्कि इसके बिल्कुल नए अंदाज में छिपा है. 'द पिट' की कहानी पेंसिल्वेनिया के एक पिट्सबर्ग ट्रॉमा सेंटर पर आधारित है, जहां हर पल जिंदगी को बचाने का ऐसा खेल चलता है, जो कभी डॉक्टर्स की जिंदगी को अंदर हिला देती है, तो कभी उन्हें मजबूत बनाता है.

Advertisement

15 घंटों की एक ही इमरजेंसी शिफ्ट रियल-टाइम में चलती है द पिट

इस सीरीज का सबसे बड़ा और तगड़ा USP यह है कि यह पूरी कहानी 15 घंटों की एक ही इमरजेंसी शिफ्ट के दौरान रियल-टाइम में घटती है. यानी एक एपिसोड का मतलब है डॉक्टर्स और नर्सों की शिफ्ट का 1 घंटा.  शो में नोआ वाइली (Noah Wyle) ने 'डॉक्टर माइकल "रॉबी" रोबिनावित्ज' के किरदार में अपनी एक्टिंग से आग लगा दी है जिस तरह से वे मरीजों की जानें बचाते-बचाते अपनी खुद की निजी जिंदगी के बिखरे पन्नों को समेटते हैं, वो देखकर दर्शक स्क्रीन से चिपके रह जाते हैं.

15 घंटों की एक ही इमरजेंसी शिफ्ट
Photo Credit: IMDB

एमी में 'द पिट' का धमाका

जब  8 जुलाई 2026 को 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनेशन की घोषणा की गई थी. तो हर तरफ सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा था-'द पिट'.15 एपिसोड में बनी द पिट को बेस्ट ड्रामा सीरीज, बेस्ट लीड एक्टर (नोआ वाइली), बेस्ट सपोर्टिंग रोल और बेस्ट राइटिंग के नॉमिनेशन किया है, इसके साथ ही  इनके साथ-साथ शो ने 25 अलग-अलग कैटेगरीज में भी कब्जा जमाया है. क्रिटिक्स का कहना है कि इतने रियल और रोंगटे खड़े कर देने वाले मेडिकल सीन्स लंबे समय बाद किसी शो में देखने को मिले हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें : बॉबी देओल की फिल्म ने 3 दिन में कमाए 173 करोड़, कभी था शराब की लत और करियर का बुरा दौर, बेटों ने बदली जिंदगी

Featured Video Of The Day
शिक्षा मंत्री बनते ही प्रल्हाद जोशी का बड़ा ऐलान...
Topics mentioned in this article
The Pitt
OTT 2026
Emmy Awards  nominations
Noah Wyle
Entertainement News