TMKOC : ‘जेठालाल’ से लेकर ‘बबीता जी’ तक, किसी ने की है इजीनियरिंग, तो किसी ने की है चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई, जानें क्या है कास्ट की क्वालिफिकेशन

TMKOC : आइए जानते हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के स्टारकास्ट की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन्स के बारे में...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जानिए शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा कास्ट की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन्स
नई दिल्ली:

TMKOC : भारतीय टेलीविजन का पॉपुलर सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 सालों से दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है. इस शो ने न सिर्फ यादगार किरदार दिए हैं, बल्कि इसके कलाकारों का एजुकेशनल बैकग्राउंड भी बेहद खास है. इसमें काम करने वाले एक्टर्स काफी पढ़े लिखे हैं. कोई इंजीनियर है, तो कोई थिएटर से जुड़ा रहा है.  आइए जानते हैं शो के स्टारकास्ट की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन्स के बारे में...

दिलीप जोशी (जेठालाल)
दिलीप जोशी ने जेठालाल के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई. उन्होंने नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) की डिग्री हासिल की है. उनकी पढ़ाई और एक्टिंग का बेहतरीन संतुलन उनके किरदार में साफ झलकता है.

दिशा वकानी (दयाबेन)
दिशा वकानी को दयाबेन के रोल के लिए खास तौर पर याद किया जाता है. उन्होंने अहमदाबाद से एक्टिंग में डिग्री हासिल की है. थिएटर बैकग्राउंड ने उनके अभिनय को मजबूती दी, जो उनके खास डायलॉग और गरबा स्टाइल में साफ नजर आता है.

अमित भट्ट (चंपकलाल)
अमित भट्ट के पास कॉमर्स में बैचलर डिग्री है. शो में वह जेठालाल के पिता ‘बापूजी' के रूप में नजर आते हैं और उनकी समझदारी व हाजिरजवाबी दर्शकों को खूब पसंद आती है.

Advertisement

मुनमुन दत्ता (बबीता अय्यर)
मुनमुन दत्ता ने इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर डिग्री हासिल की है. उनकी शिक्षा का असर उनकी संवाद अदायगी और स्क्रीन प्रेजेंस में दिखाई देता है. शो में उनका किरदार मॉडर्न और ग्रेसफुल महिला का है.

मंदार चांदवडकर (आत्माराम भिड़े)
मंदार चांदवडकर एक क्वालिफाइड मैकेनिकल इंजीनियर हैं. उन्होंने दुबई में नौकरी भी की, लेकिन एक्टिंग के जुनून के चलते इंडस्ट्री में कदम रखा. शो में वह अनुशासनप्रिय सोसाइटी सेक्रेटरी और टीचर की भूमिका निभाते हैं.

Advertisement

सोनालिका जोशी (माधवी भिड़े)
सोनालिका जोशी ने हिस्ट्री में बैचलर डिग्री ली है और साथ ही फैशन डिजाइनिंग व थिएटर की भी पढ़ाई की है. शो में वह एक साधारण लेकिन मजबूत गृहिणी का किरदार निभाती हैं.

तनुज महाशब्दे (अय्यर)
तनुज महाशब्दे के पास मरीन कम्युनिकेशन में डिप्लोमा है और उन्होंने भारतीय विद्या भवन से थिएटर ट्रेनिंग ली है. शो में उनका किरदार एक शांत स्वभाव के साइंटिस्ट का है.

श्याम पाठक (पोपटलाल)
श्याम पाठक ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन बाद में एक्टिंग को करियर बना लिया. शो में वह एक पत्रकार का किरदार निभाते हैं, जो अपनी शादी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.
 

Featured Video Of The Day
Asha Bhosle Hospitalised: आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट | Breaking News