तारक मेहता के जेठालाल बने ‘हमजा’ तो भिड़े का दिखा रहमान डकैत अवतार, लेकिन धुरंधर के बड़े साहब का ट्विस्ट देख लगा फैंस को झटका

TMKOC X Dhurandhar AI Video: अगर आप टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन हैं और धुरंधर भी आपको बहुत पसंद आई है तो ये वीडियो आपको जरूर मजेदार लगेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘तारक मेहता…’ के जेठालाल बने ‘हमजा’
नई दिल्ली:

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर' के रिलीज होने के बाद इसके अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इन वीडियोज में से कुछ एआई वीडियो भी हैं जिन्हें फैंस ने अपने पसंदीदा किरदारों के हिसाब से रीक्रिएट किया है. बीते दिनों 90S के पॉपुलर एक्टर्स का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो ‘धुरंधर' के स्टार्स के लुक में नजर आ रहे थे. इसके बाद कुछ फेमस क्रिकेटर्स का AI वीडियो वायरल हुआ जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. अब छोटे पर्दे के सबसे हिट सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के स्टार्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जेठालाल से लेकर पोपटलाल तक, ‘धुरंधर' के हमजा और रहमान डकैत बने नजर आ रहे हैं. वीडियो देखने में काफी मजेदार है खासतौर पर ‘तारक मेहता…' के फैंस को तो ये खूब पसंद आ रहा है. आप भी देखें क्या है वीडियो में क्या है खास.

धुरंधर 2 के बड़े साहब का ट्विस्ट कर देगा हैरान

वीडियो शुरुआत होती है जेठालाल यानी दिलीप जोशी के साथ जो हमजा (रणवीर सिंह) के लुक में दिखाई दे रहे हैं. होठों पर जलती सिगरेट लगाए हाथ में लाइटर पकड़े दिलीप इस लुक में काफी जच रहे हैं. इसके बाद अइयर यानी तनुज महाशाब्दे जमील जमाली के लुक में नजर आ रहे हैं. फिर पोपटलाल यानी श्याम पाठक उजैर बलोच, तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा अजय सान्याल, रोशन सोढी यानी गुरुचरण सिंह एसपी चौधरी असलम, चमपक लाल यानी अमित भट्ट मेजर इकबाल, माधवी भिड़े यानी सोनालिका जोशी उल्फत, आत्माराम भिड़े यानी मंदर चंदवड़कर रहमान डकैत, बबीता यानी मुनमुन दत्त यलीना जमाली और बड़े साहब के किरदार में दिशा वकानी नजर आ रही हैं. वैसे आपको बता दें कि बड़े साहब का चेहरा अभी तक फिल्म में रिवील नहीं किया गया है. लेकिन 'तारक मेहता' के फैंस ने तो दया बेन को ही अपना बड़े साहब मान लिया है.

‘धुरंधर 2' से टकराने वाली है ये फिल्म

'धुरंधर' का दूसरा पार्ट यानी ‘धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है जिसका काफी बज बन हुआ है. पहले 'धुरंधर 2' के साथ यश की 'टॉक्सिक' का क्लैश होने वाला था, लेकिन फिर 'टॉक्सिक' की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया जिससे बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2' का रास्ता साफ हो गया. लेकिन हाल ही में ऐलान किया गया कि पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखना होगा कि कि उस्ताज भगत सिंह की रिलीज से धुरंधर 2 की कमाई पर कोई असर पड़ेगा या नहीं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | LPG Cylinder Price: भारत आ रहा है सबसे सस्ता तेल! PM Modi | Trump
Topics mentioned in this article