कभी एक एपिसोड के बदले मिलते थे तीन हजार, आज तीन लाख है मैडम की पर डे फीस और करोड़ों की नेटवर्थ

इन एक्ट्रेस को ना केवल आपने छोटे पर्दे पर देखा बल्कि फिल्मों में भी खूब देखा है. उनकी शुरुआत बहुत ही साधारण थीं लेकिन आज वह एक मुकाम हासिल कर चुकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इंस्पिरेशन है सुधा चंद्रन की जिंदगी
Social Media
नई दिल्ली:

सुधा चंद्रन छोटे पर्दे की जानी-मानी और टैलैंटेड एक्ट्रेस हैं. फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए लेकिन टीवी पर उन्हें मुख्य रूप से नेगेटिव किरदारों से पॉपुलैरिटी मिली. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन छोटे पर्दे पर उनके पावरफुल रोल्स ने उन्हें खास पहचान दी. उनका सफर आसान नहीं रहा. पर्सनल लाइफ में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

शुरुआती दिनों में उनकी कमाई इतनी ज्यादा नहीं थी. बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉपुलर सीरियल ‘कहीं किसी रोज' में रमोला सिकंद का किरदार निभाते हुए उन्हें पर डे 3,000 रुपये मिलते थे. उस समय टीवी इंडस्ट्री में फीस स्ट्रक्चर आज के हिसाब से बहुत अलग था. उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और ‘के स्ट्रीट पाली हिल' जैसे शोज में भी काम किया.

एक इंटरव्यू में सुधा ने बताया कि शो साइन करने के साथ ही उनकी शादी हो गई थी. कई लोगों को लगता था कि बिजी शेड्यूल के चलते उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल पाएगी और रिश्ता जल्दी टूट जाएगा, क्योंकि घर लौटने का समय ही नहीं मिलता. लेकिन पति का पूरा सपोर्ट मिला. उन्होंने मोटिवेट किया कि इस मौके का फायदा उठाना चाहिए. इसके चलते सुधा ने लगभग 8 साल तक लगातार दिन-रात मेहनत की. उन्हें यह सब मजेदार लगा क्योंकि पॉपुलैरिटी और सम्मान दोनों मिल रहे थे. उन्होंने कहा, "आज टीवी से जितनी भी कमाई हो रही है, वह उन शुरुआती किरदारों की वजह से ही है."

Advertisement

अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अब एक एपिसोड के लिए लगभग 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं. यानी शुरुआती फीस से करीब 100 गुना ज्यादा. सुधा ने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ पैसे की बात नहीं, बल्कि सम्मान, शोहरत और सपनों को पूरा करने का सवाल है. उसी कमाई से उन्होंने मुंबई में अपना शानदार घर खरीदा.

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी विवाद के बाद चंपत की होगी वापसी?
Topics mentioned in this article
Sudha Chandran First Salary
Sudha Chandran Fees Per Episode
Sudha Chandran Net Worth
Sudha Chandran Movies And Tv Shows
Sudha Chandran Age
Sudha Chandran Disability
Sudha Chandran Biography